देश की खबरें | मिजोरम में दिख रहा है भाजपा का पाखंड: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने मिजोरम में पहले अपने सहयोगियों का साथ दिया और अब चुनाव के समय उनका विरोध करने लगी है और यह केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी का पाखंड है।

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने मिजोरम में पहले अपने सहयोगियों का साथ दिया और अब चुनाव के समय उनका विरोध करने लगी है और यह केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी का पाखंड है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) या जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के लिए वोट करने का मतलब वास्तव में भाजपा के लिए वोट करना है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जेपी नड्डा और नितिन गडकरी अब मिजोरम में अपने सहयोगी एमएनएफ में खामियां ढूंढ रहे हैं, जो राजग का हिस्सा है। यह सरासर पाखंड है! वे पिछले पांच वर्षों में एमएनएफ के कामकाज नहीं करने में शामिल थे और भ्रष्टाचार के साथ चले। अब गलती ढूंढ रहे हैं।’’

रमेश ने कहा, "पिछले साल मेघालय में चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने अपने सहयोगी कोनराड संगमा की सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया था और बाद में उनका समर्थन भी किया था।’’

उन्होंने आरोप लगाया, "इस तरह से भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों का इस्तेमाल करती है। इसका खामियाजा पूर्वोत्तर के लोगों को भुगतना पड़ता है।’’

मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now