एजेंसी न्यूज

WB Shocker: पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक बुजुर्ग कार्यकर्ता का शव उसके घर में फांसी पर लटका पाया गया जिसके बाद ग्रामीणों के एक वर्ग ने प्रदर्शन किया और तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया.

WB Shocker: पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला
Death Representative (Photo Credit: PTI)

कोलकाता, 16 जुलाई: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक बुजुर्ग कार्यकर्ता का शव उसके घर में फांसी पर लटका पाया गया जिसके बाद ग्रामीणों के एक वर्ग ने प्रदर्शन किया और तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया. यह भी पढ़ें: Bengal Coal Merchant's Murder Case: बंगाल के कोयला व्यापारी हत्याकांड में पांच पर आरोप तय

पुलिस ने बताया कि 62 वर्षीय बूरन मुर्मू बामनगोला में अपने कमरे में फांसी से लटका पाया गया. उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे और बहू के साथ इसी घर में रहता था. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुर्मू की बहू ने टीएमसी की टिकट पर हाल में पंचायत चुनाव लड़ा था लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार से हार गयी जिसके बाद बूरन से उसके बेटे तथा टीएमसी के अन्य समर्थकों ने मारपीट की.

पुलिस ने बताया कि मुर्मू के बेटे बिप्लब से पूछताछ की जाएगी. मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खागेन मुर्मू ने आरोप लगाया कि बूरन की बहू टीएमसी की टिकट पर ग्राम पंचायत की एक सीट पर चुनाव हार गयी थी जिसके बाद टीएमसी के समर्थकों ने बूरन को प्रताड़ित किया. उन्होंने कहा कि बूरन इलाके में एक सक्रिय ‘कार्यकर्ता’ था और लंबे वक्त से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में लगा हुआ था.

वहीं, भाजपा पर मृतक लोगों पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए टीएमसी के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि पोस्टमार्टम से मौत के पीछे की असली वजह का पता चलेगा.

उन्होंने कहा कि टीएमसी का इस घटना में कोई हाथ नहीं है और यह पारिवारिक झगड़े का परिणाम लगती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2023 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).