देश की खबरें | दिल्ली चुनाव में भाजपा ने पांच और आप ने छह सीट पर जीत हासिल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पांच और ‘आप’ ने छह सीट पर जीत हासिल कर ली है।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पांच और ‘आप’ ने छह सीट पर जीत हासिल कर ली है।

भगवा पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

आयोग की ओर से जारी ताजा रुझानों में भाजपा को दिल्ली की 70 सीटों में से 43 और ‘आप’ को 16 सीटों पर बढ़त दिखाई गई है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा में भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से हार स्वीकार कर ली है, जबकि भगवा पार्टी के प्रवेश वर्मा ने चर्चित नयी दिल्ली सीट पर ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने का दावा किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे वर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी “जीत” का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली की जनता को जाता है।

हालांकि, आयोग ने अब तक नयी दिल्ली सीट से विजेता की घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई है।

‘आप’ के वीरेंद्र सिंह कादियान ने दिल्ली कैंट सीट पर 2,029 वोटों से जीत हासिल की, जबकि कुलदीप कुमार ने कोंडली में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 6,293 मतों से हराया।

केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के सही राम ने तुगलकाबाद पर 14,711, मुकेश अहलावत ने सुल्तानपुर माजरा पर 17,126, जरनैल सिंह ने तिलक नगर में 11,656 और इमरान हुसैन ने बल्लीमारान सीट पर 29,823 मतों से जीत हासिल की।

भाजपा की रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट जीती, उन्होंने आप प्रतिद्वंद्वी को 29,595 वोटों से हराया। वहीं, मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन से 18,190 मतों से विजयी हुए। तिलक राम गुप्ता ने त्रिनगर सीट पर 15,896, उमंग बजाज ने राजेन्द्र नगर से 1,231 और चंदन कुमार चौधरी ने संगम विहार सीट पर 344 मतों से जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड