देश की खबरें | भाजपा हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव जीतेगी: अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के दावों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस महीने के अंत में हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव जीतेगी।

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), दो अक्टूबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के दावों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस महीने के अंत में हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव जीतेगी।

मंडी लोकसभा सीट और फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता ‘खुशफहमी’ में जी रहे हैं क्योंकि वे जमीनी हकीकत को नहीं समझ पाए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि जब भी कांग्रेस ने चुनाव में जीत के दावे किए, उसे धूल चटाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि उनकी पार्टी एकजुट है और चुनाव जीतने के लिए काफी मजबूत है क्योंकि लोग केंद्र और राज्य, दोनों जगह भाजपा का शासन चाहते हैं।

अपने गृह जिले हमीरपुर के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सुजानपुर टीरा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि पार्टी आलाकमान उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगा, जिसके लिए जल्द ही चुनाव समिति की बैठक होगी।

सूचना और प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें कोविड-19 से बचाव के लिए भारतीय टीकों पर भरोसा नहीं है और यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल ने खुद टीके की खुराक ली थी या नहीं।

महंगाई पर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को याद करना चाहिए कि केंद्र में उनके शासन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतें क्या थीं। उन्होंने दावा किया कि कीमतें नियंत्रण में हैं और लोग भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारों के फैसलों से खुश हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now