देश की खबरें | राजस्थान में फिर लहराएगा भाजपा का परचम : वसुंधरा राजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में फिर भाजपा का परचम लहराएगा और पार्टी कार्यकर्ता इतिहास रचेंगे। हालांकि उन्होंने एक बार फिर कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव में अभी दो साल हैं और उनके मेवाड़ दौरे को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

जयपुर, 24 नवंबर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में फिर भाजपा का परचम लहराएगा और पार्टी कार्यकर्ता इतिहास रचेंगे। हालांकि उन्होंने एक बार फिर कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव में अभी दो साल हैं और उनके मेवाड़ दौरे को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे राज्य के मेवाड़ इलाके के दौरे के दूसरे दिन नाथद्वारा में लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग मेरे इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप देना चाह रहे हैं, मैं उनसे यह बात जरूर कहना चाहूंगी कि आने वाला समय भाजपा का ही है। अब राजस्थान में भाजपा का ही परचम फहरेगा।’’

उन्होंने कहा कि देश में जनता फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने को आतुर है।

राजे ने कहा कि यह कार्यक्रम चुनाव का आगाज नहीं है। चुनाव में तो अभी दो साल हैं और वह सिर्फ लोगों का दुख-दर्द बांटने आई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘चारभुजा नाथ से 2003 में हमने परिवर्तन यात्रा शुरू की थी। राज्य के इतिहास में पहली बार भाजपा को विधानसभा चुनाव में 120 सीटें मिलीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद जब हमने चारभुजा का आशीर्वाद लेकर सुराज संकल्प यात्रा शुरू की तो भाजपा को 163 सीटें मिलीं जो राजस्थान के इतिहास में इससे पहले किसी भी दल को नहीं मिली थी।’’

राजे ने चारभुजा के बाद द्वारकाधीश और एकलिंग जी मंदिर के भी दर्शन किये। इससे पहले वह उदयपुर जिले के गांव ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में विधायक धर्म नारायण जोशी के भाई, उदयपुर में पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी, पूर्व सांसद महावीर भगोरा और पूर्व मेयर गोविंद सिंह टांक के निधन पर संवेदना व्यक्त करने गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका