देश की खबरें | पंजाब की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएगी भाजपा: शाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
चंडीगढ़, चार जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
शाह ने कोर ग्रुप के सदस्यों, पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों सहित प्रदेश भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा, ''भाजपा राज्य की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएगी..जो कोई भी हमसे हाथ मिलाना चाहता है, उसे एक छोटा भागीदार बनना होगा और जो लोग भाजपा में आना चाहते हैं, उनका भी हम स्वागत करेंगे।''
शाह ने धर्म और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए पंजाब के लोगों के ऐतिहासिक बलिदानों को भी याद किया।
उन्होंने कहा, ''मैं पंजाब के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार और देश पंजाब के हर नागरिक के साथ खड़ा है और पंजाब में संकट की इस स्थिति को और खराब नहीं होने दिया जाएगा।''
शाह ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि सिर्फ तीन महीनों में उसका चेहरा सामने आ गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)