देश की खबरें | लोकसभा चुनाव हारेगी भाजपा, कर्नाटक चुनाव नतीजों ने जगाई उम्मीदें : सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव हार जाएगी और कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों ने देश में लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एक आंदोलन पैदा किया है।

बेंगलुरू, 14 अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव हार जाएगी और कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों ने देश में लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एक आंदोलन पैदा किया है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से कम से कम 20 सीटें जीतेगी।

मुख्यमंत्री कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा की बैठक का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

सिद्धरमैया ने कहा, “मैं अपने अनुभव से बोल रहा हूं। मैं इसे बिना किसी अतिशयोक्ति के कहता हूं। भाजपा 2024 में केंद्र में हार जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी संसद सत्र में ठीक से भाग नहीं लेते हैं, वह लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं। वह सिर्फ मन की बात करते हैं।”

उन्होंने कहा, देश की जनता ने भाजपा की विनाशकारी विचारधारा और अल्प-विकास, महंगाई, बेरोजगारी, कुप्रबंधन और नफरत के आधार पर लोगों को बांटने की राजनीति को खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा, “विधानसभा चुनाव के बाद हमारे कार्यकर्ताओं को आराम नहीं करना चाहिए। आपने (कार्यकर्ताओं ने) आलाकमान को आश्वासन दिया है कि आप लोकसभा चुनाव में कम से कम 20 सीटें जीतेंगे...आप इससे अधिक सीटें जीतेंगे।”

उन्होंने दावा किया, “अगर देश के लोग शांत और खुश रहेंगे तो भाजपा की शांति खत्म हो जाएगी और उनकी ईर्ष्या भी बढ़ जाएगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने भाजपा काल के सभी घोटालों और भ्रष्टाचार की जांच शुरू कर दी है। “भाजपा की सच्चाई जल्द सामने आएगी”।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट