देश की खबरें | भाजपा पूरे दमखम के साथ लड़ेगी पंचायत चुनाव : स्‍वतंत्र देव सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं संग बैठकें शुरू कर दी हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, नौ जनवरी पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं संग बैठकें शुरू कर दी हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को महराजगंज जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा, ''आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में योग्य व कुशल नेतृत्व वाले लोग चुनाव जीतकर आएं, इसीलिए भाजपा पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी।''

भाजपा मुख्‍यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, ''पार्टी कार्यकर्ताओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए।''

उन्होंने महाराजगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व अन्य प्रमुख नेताओं को संबोधित किया व चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह रविवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभागार अयोध्या में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे और शाम को कई महत्‍वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे।

दीक्षित ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह रविवार को चंदौली में रहेंगे और पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होकर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now