देश की खबरें | भाजपा नड्डा के नेतृत्व में जीत के नए रिकॉर्ड बनाएगी: ठाकुर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनका कार्यकाल एक साल बढ़ाए जाने पर बुधवार को बधाई दी।
नयी दिल्ली, 18 जनवरी हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनका कार्यकाल एक साल बढ़ाए जाने पर बुधवार को बधाई दी।
नड्डा को बधाई देते हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने उनकी अध्यक्षता में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और विश्वास जताया कि यह भविष्य में भी जारी रहेंगी।
ठाकुर ने कहा कि हर हिमाचली के लिए यह गर्व की बात है कि पहाड़ी राज्य का बेटा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व कर रहा है।
उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में भाजपा इस साल नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल करेगी।
ठाकुर ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह खुशी की बात है कि जगत प्रकाश नड्डा जी का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। उनमें उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता है और वह सबको साथ लेकर चलते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा, “ पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रिकॉर्ड जीत फिर हासिल करेगी। यह जीत 2019 से भी बड़ी होगी।”
भाजपा की कार्यकारिणी की मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी प्रमुख के तौर पर नड्डा के कार्यकाल को अगले साल जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)