देश की खबरें | मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव चौहान के नेतृत्व में लड़ेगी भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भोपाल, दो जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य में साल के अंत तक चुनाव होने हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव में आगे बढ़ेंगे।"

यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए, वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि मध्यप्रदेश में आने वाले चुनावों में पार्टी का चेहरा कौन होगा।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता चौहान चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राज्य की लगभग आधी आबादी ओबीसी है।

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में वरिष्ठ नेता कमलनाथ को पेश कर चुनाव लड़ सकती है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने हाल ही में कहा था कि पार्टी मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ के साथ सरकार बनाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\