देश की खबरें | ओडिशा में भाजपा 2024 के चुनाव से पहले एक करोड़ परिवारों से संपर्क करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा को ‘बीजद-मुक्त’ (बीजू जनता दल से मुक्त) बनाने के उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में एक करोड़ परिवारों से संपर्क करेगी।
भुवनेश्वर, 20 मई ओडिशा को ‘बीजद-मुक्त’ (बीजू जनता दल से मुक्त) बनाने के उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में एक करोड़ परिवारों से संपर्क करेगी।
यह निर्णय भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिशेश्वर टुडू ने भाग लिया।
भाजपा की राज्य महासचिव लेखाश्री सामंतसिंघार ने कहा कि पार्टी का प्राथमिक उद्देश्य ओडिशा के लोगों को 23 साल के “बीजद सरकार के कुशासन” से मुक्त कराना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजद सरकार कानून-व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में विफल रही है, जिसके कारण झारसुगुड़ा में एक मंत्री की हत्या कर दी गई।
लेखाश्री ने कहा कि राज्य में एक करोड़ परिवारों से संपर्क साधने और उन्हें नरेन्द्र मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और बीजद सरकार की “विफलताओं” से अवगत कराने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने दावा किया कि बीजद सरकार द्वारा खराब योजनाओं को खराब तरीके से लागू किए जाने के कारण केंद्रीय योजनाओं का लाभ ओडिशा के लोगों तक नहीं पहुंच पाता है।
लेखाश्री ने कहा कि भाजपा ओडिशा को ‘बीजद-मुक्त’ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)