विदेश की खबरें | मणिपुर में लोकप्रिय सरकार बनाना चाहती है भाजपा : पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी ने शनिवार को कुछ विधायकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि उनकी पार्टी मणिपुर में एक “लोकप्रिय” सरकार बनाना चाहती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इंफाल, 31 मई भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी ने शनिवार को कुछ विधायकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि उनकी पार्टी मणिपुर में एक “लोकप्रिय” सरकार बनाना चाहती है।

राजधानी इंफाल स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में 13 भाजपा विधायक शामिल हुए।

शारदा देवी ने कहा, “हमारे विधायक पहले से ज्यादा एकजुट हैं। सरकार बनाना सभी विधायकों की जिम्मेदारी है। पार्टी भी चाहती है कि लोकप्रिय सरकार बने। हम इसे हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

भाजपा विधायक के. इबोम्चा ने कहा कि सरकार का गठन केंद्र पर निर्भर करता है।

बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “इसलिए कब के सवाल का जवाब हम नहीं दे सकते। हालांकि, हम पार्टी और देश के संविधान के अनुसार आगे बढ़ेंगे।”

एक अन्य विधायक पाओनम ब्रोजेन ने कहा कि पार्टी के भीतर कोई मतभेद नहीं है।

उन्होंने कहा, “हम यहां अपने अध्यक्ष से आग्रह करने आए हैं कि वह सरकार बनाने के लिए केंद्रीय नेताओं से अनुमति लें।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\