एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गैर-राजग शासित राज्यों में सरकार गिराने की कोशिश कर रही है भाजपा : ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अनुब्रत मंडल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कारण पर सवाल उठाते हुए रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

देश की खबरें | गैर-राजग शासित राज्यों में सरकार गिराने की कोशिश कर रही है भाजपा : ममता बनर्जी

कोलकाता, 14 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अनुब्रत मंडल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कारण पर सवाल उठाते हुए रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा राज्यों में गैर-राजग नीत सरकारों को गिराने की कोशिश कर रही है।

75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बेहाला में एक समारोह में उन्होंने कहा, ''बिना सबूत के आप किसी व्यक्ति पर आरोप कैसे लगा सकते हैं।''

बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा उनसे डरती है, इसलिए ''उनकी छवि को धूमिल'' करने के लिए एजेंडा तैयार कर रही है। उन्होंने कहा, यदि कोई अवैध गतिविधि होती है तो कानून अपना काम करता। ‘‘केशतो (अनुब्रत मंडल) को क्यों गिरफ्तार किया गया? उसने क्या किया?''

सीबीआई ने मंडल को पशु तस्करी के एक प्रकरण की जांच में कथित रूप से सहयोग नहीं करने के लिए गिरफ्तार किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसियों का इस्तेमाल ''केवल लोगों को बदनाम'' करने के लिए किया जा रहा है। बनर्जी ने कहा, ''ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उन्हें पता है कि नरेंद्र मोदी 2024 में नहीं जीतेंगे।''

बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल में टीएमसी को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। टीएमसी प्रमुख ने कहा, ''क्या आपने रॉयल बंगाल टाइगर देखा है? नहीं, तो आइए और देखिए।'' उन्होंने कहा कि भाजपा अपने समक्ष किसी भी विपक्षी दल को नहीं देखना चाहती है। उन्होंने कहा, ''मैं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यह कहने आई हूं कि मैं मर जाऊंगी लेकिन डरूंगी नहीं...हम लड़ते रहेंगे।''

उन्होंने राज्य में अपने सहयोगियों के साथ ''जेल भरो आंदोलन'' शुरू करने की धमकी दी।

उन्होंने कहा, ''अगर एक केश्तो को गिरफ्तार किया जाता है, तो लाखों केश्तो सड़कों पर उतर आएंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2022 12:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).