भाजपा झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि मुख्य विपक्षी दल भाजपा उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है और झूठ फैलाने के लिए सोशल मीडिया और समाचार चैनल का सहारा ले रही है.
रांची,24 मार्च : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि मुख्य विपक्षी दल भाजपा उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है और झूठ फैलाने के लिए सोशल मीडिया और समाचार चैनल का सहारा ले रही है.
सोरेन ने राज्य विधानसभा में भाजपा सदस्यों के शोर के बीच ड़ेढ़ घंटे के अपने भाषण में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रतिष्ठान से यह झूठ बोला कि राज्यों को बिना खर्च किए आयुष्मान भारत से लाभ पहुंचा है, जबकि हकीकत यह है कि राज्यों को योजना का 40 प्रतिशत खर्च उठाना होता है. यह भी पढ़ें : मैंने गहलोत का ‘अहसान’ लौटाया, उनके बेटे को लोकसभा का टिकट मिला: सचिन पायलट
उन्होंने भाजपा पर राज्य में अपने 14 साल के शासन के दौरान झारखंड का विकास नहीं करने का आरोप लगाया और केंद्र पर राज्य के प्रति सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

