एजेंसी न्यूज

एनसीडब्ल्यू प्रमुख के बारे में टिप्पणी के लिए भाजपा ने साधा तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की प्रमुख रेखा शर्मा के बारे में टिप्पणी के लिए शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए उन्हें उनकी पार्टी से “निकाले जाने” की मांग की.

एनसीडब्ल्यू प्रमुख के बारे में टिप्पणी के लिए भाजपा ने साधा तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना
Credit -ANI

नयी दिल्ली, 5 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की प्रमुख रेखा शर्मा के बारे में टिप्पणी के लिए शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए उन्हें उनकी पार्टी से “निकाले जाने” की मांग की. मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर डाली गई एक वीडियो पर टिप्पणी की थी, जिसमें एनसीडब्ल्यू प्रमुख हाल में उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ मचने के बाद घटनास्थल पर आती हुई दिख रही हैं. इस वीडियो पर महुआ ने लिखा था, “वह (शर्मा) अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं.”

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोइत्रा की टिप्पणी को “बेहद अभद्र, आपत्तिजनक और शर्मनाक” करार दिया और कहा कि यही टीएमसी और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का “असली चेहरा” है. उन्होंने आरोप लगाया, “संदेशखालि, चोपडा तालिबानी पिटाई मामले और स्वाति मालिवाल मामले पर चुप रहीं सांसद महुआ मोइत्रा अब एक महिला के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रही हैं, वो भी एनसीडब्ल्यू प्रमुख पर.” एनसीडब्ल्यू प्रमुख के बारे में मोइत्रा की टिप्पणी की तस्वीर साझा करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने उन्हें टीएमसी से निष्कासित करने की मांग की. यह भी पढ़ें : प्लास्टिक के फूलों के इस्तेमाल, बिक्री पर प्रतिबंध लगाने में कोई बाधा नहीं: उच्च न्यायालय

भाजपा प्रवक्ता ने टीएमसी सांसद की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा और पूछा, "क्या प्रियंका वाद्रा, राहुल गांधी, (मल्लिकार्जुन) खरगे जी, सोनिया गांधी, प्रियंका चतुर्वेदी, आम आदमी पार्टी इस पर आवाज उठाएंगे?" उन्होंने कहा, “क्या ममता दीदी इस पर कार्रवाई करेंगी. नहीं, वह इसी तरह संदेशखालि और (पश्चिम बंगाल के) चोपडा (में दंपत्ति को कोड़े मारे जाने) पर चुप रही थीं.”

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).