देश की खबरें | भाजपा ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अपने सदस्यों की संख्या 20 हजार तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पोर्ट ब्लेयर, 23 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अपने सदस्यों की संख्या 20 हजार तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता अनिल एंटनी ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
एंटनी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 2014 में भाजपा के केवल 8,126 सदस्य थे और 2019 में यह संख्या बढ़कर 55,000 हो गई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सदस्यता अभियान एक सितंबर से 10 नवंबर तक चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। लोग ‘मिस्ड कॉल’, डिजिटल मंच या मैनुअल सदस्यता अभियान के जरिए सदस्यता ले सकते हैं।’’
एंटनी ने कहा कि यह लक्ष्य हासिल करने के लिए आगामी महीनों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा।
सदस्यता अभियान दो चरणों में एक सितम्बर से 25 सितम्बर तथा एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘हम 25 सितंबर को घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे और एक अक्टूबर को प्रमुख लोगों के साथ विशेष बैठक होगी। दस नवंबर को पूरे द्वीपसमूह में डिजिटल अभियान चलाया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

