चक्रवात अम्फान से निपटने में नाकामी के लिए बीजेपी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर साधा निशाना, नाकामियों की बनाई सूची
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से निपटने और चक्रवात अम्फान से हुए नुकसान को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला तेज करते हुए विपक्षी दल बीजेपी ने राज्य सरकार की नौ नाकामियों की सूची बनाई है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि यह सूची पश्चिम बंगाल में मौजूदा हालात के मद्देनजर बनाई गई है.
कोलकाता, 28 मई: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 (Covid-19) से निपटने और चक्रवात अम्फान (Amphan) से हुए नुकसान को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला तेज करते हुए विपक्षी दल बीजेपी ने राज्य सरकार की नौ नाकामियों की सूची बनाई है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि यह सूची पश्चिम बंगाल में मौजूदा हालात के मद्देनजर बनाई गई है. पार्टी ने कहा कि सरकार कोविड-19 संकट से निपटने में पूरी तरह से विफल रही है और राज्य का स्वास्थ्य ढांचा ढहने के कगार पर है. घोष ने कहा कि इससे लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया है.
बीजेपी ने राज्य सरकार पर चक्रवात से हुए नुकसान से निपटने में विफल रहने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सात दिन बाद भी राज्य के लोग परेशानी में है क्योंकि कई इलाकों में अब भी बिजली और पानी नहीं है. बीजेपी ने लोगों के बीच अनाज के वितरण में कथित नाकामी के लिए भी सरकार पर निशाना साधा. उसने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की और उसे काला बाजार में ऊंची कीमतों पर बेचा. बीजेपी ने आरोप लगाया कि राज्य की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत; संक्रमण के 183 नए मामले सामने आए
प्रवासी मजदूरों के लौटने का जिक्र करते हुए घोष ने कहा कि अगर महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल के लोगों को वापस भेजना चाहता है और रेलवे मदद कर रहा है तो फिर राज्य उन्हें बुलाने से इनकार क्यों कर रहा है. उन्होंने उन आशंकाओं को खारिज किया कि प्रवासी मजदूरों के लौटने से कोविड-19 के मामले बढ़ सकते है. घोष ने कहा, "प्रवासी मजदूर नहीं लौटेंगे तब भी राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ेंगे."
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

