देश की खबरें | भाजपा ने कुछ मीडिया संस्थानों के 'एक्स' खातों पर रोक पर सवाल उठाने के लिए पीडीपी पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने कुछ विदेशी मीडिया संस्थानों पर कार्रवाई को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) द्वारा अपनाए गए रुख की बुधवार को आलोचना की और कहा कि ‘‘मुफ्तियों ने दिखा दिया है कि उनके दिल के करीब कौन है।’’

नयी दिल्ली, 14 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने कुछ विदेशी मीडिया संस्थानों पर कार्रवाई को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) द्वारा अपनाए गए रुख की बुधवार को आलोचना की और कहा कि ‘‘मुफ्तियों ने दिखा दिया है कि उनके दिल के करीब कौन है।’’

इससे पहले पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने भारत में ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ सहित कुछ मीडिया संगठनों के ‘एक्स’अकाउंट को प्रतिबंधित करने पर सवाल उठाया था।

चीन के ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के ‘एक्स’ हैंडल से जानकारी मिली कि भारत के कानूनी अनुरोध पर इन्हें देश में बाधित कर दिया गया है।

यह घटनाक्रम चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए चीनी नामों की घोषणा की पृष्ठभूमि में हुआ है। चीन अरुणाचल प्रदेश के तिब्बत का दक्षिणी भाग होने का दावा करता है।

इल्तिजा ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा था, ‘‘ ग्लोबल टाइम्स, शिन्हुआ न्यूज़ और टीआरटी वर्ल्ड को भारत में बाधित कर दिया गया है। घर के नजदीक कश्मीर लाइफ और फ्री प्रेस कश्मीर को भी रोक दिया गया है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘हम भारतीय जनता और आम आदमी से क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं जो दुनिया पहले से ही जानती है?’’

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने कहा कि ‘‘स्वतंत्रता के बिना लोकतंत्र मजाक है’’।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पीडीपी नेता की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट की,‘‘पाकिस्तान से लेकर चीन तक का समर्थन करने से मुफ्तियों ने दिखा दिया है कि उनके दिल के करीब कौन है।’’

भारत ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिशों को ‘‘व्यर्थ एवं बेतुकी’’ बताकर सिरे से खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि इस तरह के प्रयासों से यह ‘‘निर्विवाद’’ सच्चाई नहीं बदलेगी कि यह राज्य ‘‘भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\