देश की खबरें | भाजपा ने बुलढाणा बस हादसे के मद्देनजर 'आक्रोश आंदोलन' स्थगित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में अपने ‘‘आक्रोश आंदोलन’’ को शनिवार को स्थगित कर दिया।
मुंबई, एक जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में अपने ‘‘आक्रोश आंदोलन’’ को शनिवार को स्थगित कर दिया।
पार्टी ने यह फैसला महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुई बस दुर्घटना के मद्देनजर लिया है। इस दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हुई है।
भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष अशीष शेलार ने ट्विटर पर एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने 25 साल तक मुंबई को लूटने वालों के खिलाफ भाजपा-शिवसेना-आरपीआई के आंदोलन को स्थगित करने का फैसला किया है।’’
तत्कालीन अविभाजित शिवसेना का 1997-2022 तक लगातार 25 वर्षों तक बीएमसी में शासन रहा था।
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से 25 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई।
अभिषेक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

