एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा को गुंडों की पार्टी बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सपा की असलियत पहचानती है।

देश की खबरें | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा को गुंडों की पार्टी बताया

मेरठ, 11 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सपा की असलियत पहचानती है।

सुभारती विश्वविद्यालय में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से पूर्व मीडिया के साथ बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता को मालूम है कि सपा सरकार आने पर उत्तर प्रदेश में फिर से गुंडाराज स्थापित हो जाएगा।

सिंह ने सपा समेत तमाम विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ट्रस्ट चला रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की खुशहाली सिर्फ भाजपा के साथ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता दिखा देगी कि वह पूर्ण रुप से भाजपा के साथ है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन इस मार्ग को प्रशस्त करेगा।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन की ठोस नींव पर खड़ी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की तपस्या से भाजपा सत्ता में है। उनकी वजह से मोदी-योगी जैसे कर्मठ-इमानदार नेतृत्वकर्ता मिले।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन्हीं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उन्हें चुनावी मंत्र देंगे। साथ ही कहा कि पार्टी के लिए मेरठ बेहद महत्वपूर्ण है। किसान, युवा, पिछड़ा, सवर्ण समेत हर वर्ग भाजपा के साथ है।

गौरतलब है कि पहले भाजपा ने जेपी नड्डा द्वारा बूथ सम्मेलन को संबोधित करने का समय सुबह 11 बजे बताया था। लेकिन नयी सूचना के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर करीब ढाई बजे बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बलरामपुर कार्यक्रम के मद्देनजर नड्डा के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).