देश की खबरें | भाजपा को जातीय जनगणना पर ‘‘आंतरिक मतभेद’’ का समाधान करना चाहिए: कुशवाहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यू) के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जातीय जनगणना को जनता और देश का विषय बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र को इस संबंध में फैसला करना चाहिये और इस मसले पर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी के भीतर उपजे ‘‘आंतरिक मतभेद’’ को पार्टी को स्वयं ही दूर करना चाहिये ।

पटना, 26 अगस्त बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यू) के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जातीय जनगणना को जनता और देश का विषय बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र को इस संबंध में फैसला करना चाहिये और इस मसले पर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी के भीतर उपजे ‘‘आंतरिक मतभेद’’ को पार्टी को स्वयं ही दूर करना चाहिये ।

कुशवाहा ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि तकनीकी तौर पर जातीय जनगणना कराया जाना संभव नहीं होने की बात जानबूझकर प्रचारित की जा रही है । आज के समय में कौन सा काम मुश्किल है । जनगणना 2021 में केवल एक अतिरिक्त कॉलम जाति का जोड़ना है । केंद्र सरकार अगर निर्णय करे तो इस कार्य के होने में कोई कठिनाई नही है ।’’

जातीय जनगणना को लेकर भाजपा में मतभेद की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के भीतर मतभेद को उन्हें ही दूर करना होगा क्योंकि एक एक बड़ा खेमा इसके पक्ष में है ।

कुशवाहा ने कहा, ‘‘यह विषय जनता और देश का है । जो भी तकनीकी सुधार की जरूरत है, उसे करते हुए केंद्र सरकार को जातीय जनगणना को लेकर निर्णय करना चाहिए ।’’

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना में केवल ओबीसी और अतिपिछड़ा वर्ग की गणना नहीं की जाएगी बल्कि सभी वर्गों की गणना होगी ।

जातीय जनगणना नहीं होने पर भाजपा के साथ टकराव की स्थिति उत्पन्न होने होने के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा, ‘‘हमलोगों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस मामले में साकारात्मक निर्णय करेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड