Maharashtra Elections 2024: बीजेपी का ऐलान, शिंदे गुट वाली शिवसेना के साथ महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य घटक दलों के साथ राज्य की सभी 288 विधानसभा और 48 लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी.
Maharashtra Assembly Elections 2024: : महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य घटक दलों के साथ राज्य की सभी 288 विधानसभा और 48 लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने शनिवार को नागपुर में यह जानकारी देते हुए कहा कि हालांकि, अभी सीटों के बंटवारे पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है.
बावनकुले की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है कि आगामी चुनाव के लिए शिंदे नीत शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे में अनुचित व्यवहार किया जा रहा है. बावनकुले ने कहा, ‘‘भाजपा और शिवसेना राजग के अन्य घटक दलों के साथ गठबंधन में 48 लोकसभा और 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी.’’ महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं. यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के आवास पर नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस, ‘यौन उत्पीड़न’ पीड़ितों के बारे में मांगी गई है जानकारी, जानें क्या है मामला
उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समन्वय में 200 सीट जीतने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि 2024 का विधानसभा चुनाव भाजपा बनाम महा विकास आघाडी (एमवीए) होगा और शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लग जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2023 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

