देश की खबरें | भाजपा शासित एमसीडी के महापौर और पार्षद आप कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगमों के महापौर, पार्षद और पार्टी के अन्य नेता निकायों की बकाया राशि के मुद्दे को लेकर, आम आदमी पार्टी (आप) के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कार्यालय के पास मंगलवार को “सत्याग्रह” पर बैठ गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगमों के महापौर, पार्षद और पार्टी के अन्य नेता निकायों की बकाया राशि के मुद्दे को लेकर, आम आदमी पार्टी (आप) के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कार्यालय के पास मंगलवार को “सत्याग्रह” पर बैठ गए।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने धरना प्रदर्शन स्थल पर कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने नगर निगमों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का कभी निर्वहन नहीं किया और वह 13,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी न कर के विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं।

इससे पहले आप ने भाजपा शासित नगर निगमों पर भ्रष्टाचार और अक्षमता का आरोप लगाया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा था कि निकायों को पूरी बकाया राशि का भुगतान किया जा चुका है।

धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश तथा भाजपा के अन्य नेता शामिल हुए।

हाल ही में तीनों महापौर और निकायों के अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री के आवास के बाहर 13 दिन तक प्रदर्शन किया था, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now