देश की खबरें | भाजपा को मुंबई स्थित न्यास से '2021-22' में मिले 10 करोड़ रुपये: निर्वाचन आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई स्थित ‘ए.बी. जनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट’ ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 10 करोड़ रुपये का दान दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर मुंबई स्थित ‘ए.बी. जनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट’ ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 10 करोड़ रुपये का दान दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

न्यास ने वित्त वर्ष में ‘हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ से पांच-पांच करोड़ रुपये की दो किस्तों में 10 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे और इसने पांच-पांच करोड़ रुपये की दो किस्तों में समूची राशि भाजपा को दान कर दी।

वहीं, चेन्नई स्थित ‘ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट’ को वित्त वर्ष 2021-22 में ‘ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड’ से 50 लाख रुपये मिले। इसने पूरी राशि तमिलनाडु सरकार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को दान कर दी।

दोनों न्यासों ने अपना वार्षिक योगदान विवरण निर्वाचन आयोग को सौंपा था, जिसने इसे मंगलवार को सार्वजनिक किया।

दरअसल, चुनावी न्यास गैर-लाभकारी कंपनियां हैं जो किसी व्यक्ति या कंपनी से चंदा प्राप्त करने और उसे राजनीतिक दलों को वितरित करने के लिए स्थापित किए गए हैं।

इन न्यासों को आयकर में भी छूट का प्रावधान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\