देश की खबरें | भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दी वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था।

शिमला, नौ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था।

नड्डा ने रिज मैदान में सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजिल अर्पित की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौजूद थे। भाजपा अध्यक्ष दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली से हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंचे ।

इससे पहले पांच जुलाई को जब नड्डा इस पर्वतीय राज्य के दौरे पर थे, तब उन्होंने सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर वीरभद्र सिंह (87) का निधन हो गया था। सिंह के पार्थिव शरीर को दिन भर अंतिम दर्शन के लिए यहां उनके आवास हौली लॉज में रखा गया था। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को जनता द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए रिज मैदान में सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक रखा गया। इसके बाद पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय ले जाया जाएगा। सिंह के परिवार के एक प्रवक्ता ने कहा कि इसके बाद पर्थिव शरीर सड़क मार्ग से रामपुर ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पद्म महल में शाम छह बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। शनिवार को अंतिम संस्कार से पहले अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव शरीर को पद्म महल में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रखा जाएगा।

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य राजीव शुक्ला ने बताया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ‘राजीव भवन’ में सिंह को श्रद्धांजलि देंगे।

कांग्रेस के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शनिवार को सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान कांग्रेस नेताओं का एक शिष्टमंडल, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से वहां जाएगा। इस शिष्टमंडल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज