एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब की सुरक्षा,आर्थिक चुनौतियों की सुध लेने वाली भाजपा एकमात्र पार्टी :अमरिंदर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो राज्य की सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों की सुध ले सकती है।

देश की खबरें | पंजाब की सुरक्षा,आर्थिक चुनौतियों की सुध लेने वाली भाजपा एकमात्र पार्टी :अमरिंदर

बठिंडा (पंजाब), चार जनवरी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो राज्य की सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों की सुध ले सकती है।

साथ ही, उन्होंने पूरे नहीं किये जा सकने वाले चुनावी वादे करने को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की आलोचना भी की।

सिंह ने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी का आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल-संयुक्त के साथ गठबंधन राष्ट्रीय और राज्य के हित में है।

सिंह ने पिछले साल मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस छोड़ दी थी और अपना नया राजनीतक दल पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया।

उन्होंने यहां अपनी पार्टी में कांग्रेस नेता राज नंबरदार को शामिल करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब कई चुनौतियों, खासतौर पर सुरक्षा और आर्थिक मोर्चे पर सामना कर रहा है।

सिंह ने कहा, ‘‘मैंने पाया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो दोनों चीजों की सुध ले सकती है। ’’

उन्होंने बुधवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर यात्रा का भी स्वागत किया।

बाद में, सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना करते हुए कहा कि वे राज्य के लोगों से ऐसे वादे कर रहे हैं जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता ।

मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन साझेदारों का सामूहिक फैसला होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2022 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).