देश की खबरें | भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का बृहस्पतिवार को मंडी जिले के माछियाल गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शर्मा नयी दिल्ली में अपने आधिकारिक निवास पर छत से लगे फंदे से लटके पाए गए थे।

शिमला, 18 मार्च हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का बृहस्पतिवार को मंडी जिले के माछियाल गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शर्मा नयी दिल्ली में अपने आधिकारिक निवास पर छत से लगे फंदे से लटके पाए गए थे।

उनके पुत्र शांति स्वरूप शर्मा ने चिता को मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई लोग शामिल हुए।

ठाकुर ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ संवेदना व्यक्त करने के लिए मंडी जिले के जोगिंदरनगर के पास शर्मा के पैतृक गांव जलपीहर का दौरा किया।

उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंदर गर्ग, सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, विधायक विनोद कुमार, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर और प्रकाश राणा और राज्य वित्त आयोग के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

62 वर्षीय शर्मा कई बीमारियों से पीड़ित थे।

10 जून, 1958 को मंडी जिले के जलपीहर गाँव में जन्मे शर्मा दो बार सांसद बने थे।

वह 2014 और 2019 में मंडी संसदीय क्षेत्र से क्रमशः 16वीं और 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी