उज्जैन के बीजेपी सांसद Anil Firojiya ने हेलमेट नहीं पहनने पर 250 रुपये जुर्माना भरा
उज्जैन लोकसभा सीट से सांसद अनिल फिरोजिया ने मंगलवार को मोटर साइकिल चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने की अपनी गलती का अहसास होने के बाद स्वयं यातायात पुलिस थाने जाकर चालान बनवाकर 250 रुपये का जुर्माना भरा.
उज्जैन, एक जून: उज्जैन लोकसभा सीट से सांसद अनिल फिरोजिया ने मंगलवार को मोटर साइकिल चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने की अपनी गलती का अहसास होने के बाद स्वयं यातायात पुलिस थाने जाकर चालान बनवाकर 250 रुपये का जुर्माना भरा.
इससे पहले, दिन में फिरोजिया ने मध्य प्रदेश के मंत्री मोहन यादव को अपनी बाइक पर पीछे बैठाकर शहर का दौरा किया. इसमें दोनों भाजपा नेताओं ने कोरोना कर्फ्यू में एक जून से छूट दिए जाने के दौरान लोगों से कोरोना अनुरूप व्यवहार करने और कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की.
यह भी पढ़ें- देश की खबरें | उज्जैन के अस्पताल में आग, मरीजों को किया गया दूसरे अस्पतालों में भर्ती
भाजपा सांसद ने मंगलवार को ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हमने महसूस किया कि बाइक से शहर का दौरा करने के दौरान हेलमेट नहीं पहनकर हमने नियमों को तोड़ा है. इसलिये हमने जुर्माना भरने का फैसला किया.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

