देश की खबरें | भाजपा एमएलसी हादसे में घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) देवेन्द्र प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को अयोध्या जिले में रुदौली के पास एक सड़क हादसे में घायल हो गये। उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 17 सितंबर भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) देवेन्द्र प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को अयोध्या जिले में रुदौली के पास एक सड़क हादसे में घायल हो गये। उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया है।

अयोध्या के पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार ने कहा ''गोरखपुर से भाजपा के एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह रुदौली के पास हादसे में जख्मी हो गये। वह लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे।’’

यह भी पढ़े | कश्मीरी पंडितों ने सरकार से 10 जिलों के बजाय एक ही जगह पर विस्थापित करने का आग्रह किया.

उन्होंने बताया, ‘‘घटना दोपहर करीब सवा तीन बजे की है। वह रुदौली के पास चाय पीने जाने के लिये सड़क पार कर रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।''

उन्होंने बताया कि सिंह को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें सरकारी एम्बुलेंस से लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बतायी जाती है।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: विदेश मंत्रालय ने कहा, ICJ के फैसले को लागू करने के अपने दायित्वों को पूरा नहीं कर पाया पाकिस्तान.

कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

देवेन्द्र प्रताप सिंह फैजाबाद—गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधान परिषद सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\