देश की खबरें | पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायकों ने काले झंडे लहराए, अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बृहस्पतिवार को काले झंडे लहराते हुए अध्यक्ष बिमान बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर उनके इस्तीफे की मांग की और सदन से बहिर्गमन किया।

कोलकाता, 20 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बृहस्पतिवार को काले झंडे लहराते हुए अध्यक्ष बिमान बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर उनके इस्तीफे की मांग की और सदन से बहिर्गमन किया।

कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने काले झंडे लहराए और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह निष्पक्ष नहीं हैं तथा सदन में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है।

हंगामे के बीच सदन में विनियोग विधेयक पर चर्चा हुई।

कुछ भाजपा विधायक आसन के निकट आ गए और सदन के दस्तावेजों को फाड़ कर विरोध-प्रदर्शन किया।

विधायक लगभग 35 मिनट से अधिक समय तक प्रदर्शन करने के बाद विधानसभा से बहिर्गमन कर गए।

भाजपा के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर विधानसभा अध्यक्ष का पुतला फूंका।

यह आरोप लगाते हुए कि बनर्जी भाजपा विधायकों को सदन में बोलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि उनका यह विरोध बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र बरुईपुर में भाजपा विधायकों को कथित तौर पर काले झंडे दिखाए जाने के खिलाफ भी था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी