देश की खबरें | भाजपा विधायक ने प्रियंका को पत्र लिखकर मुख्तार अंसारी को संरक्षण देने का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट से भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को एक पत्र लिखकर अपने पति के हत्यारोपी रहे बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को कांग्रेस शासित पंजाब की जेल से अदालतों में पेशी पर नहीं भेजे जाने की शिकायत करते हुए गम्भीर आरोप लगाये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 28 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट से भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को एक पत्र लिखकर अपने पति के हत्यारोपी रहे बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को कांग्रेस शासित पंजाब की जेल से अदालतों में पेशी पर नहीं भेजे जाने की शिकायत करते हुए गम्भीर आरोप लगाये हैं।

इस बीच, मुख्तार के भाई गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने इसे न्यायिक हिरासत में मुख्तार की हत्या की साजिश का सुबूत करार देते हुए आरोप लगाया है कि उनके भाई के खिलाफ यह षड्यंत्र माफिया से राजनेता बने भाजपा विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह को इलाहाबाद में हुए हमले के एक मामले में बचाने के मकसद से रचा जा रहा है।

यह भी पढ़े | NEET टॉप करने वाली आकांक्षा की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार.

अलका वर्ष 2005 में गाजीपुर के भांवरकोल इलाके में हुए सामूहिक हत्याकांड में मारे गए तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी हैं। इस मामले में मऊ से बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया था। हालांकि, उन्हें तथा सात अन्य आरोपियों को विशेष सीबीआई अदालत ने पिछले साल जुलाई में बरी कर दिया था। अनेक मुकदमों में आरोपी मुख्तार इस वक्त पंजाब की रोपड़ जेल में बंद हैं।

अलका ने मंगलवार को लिखे पत्र में प्रियंका से शिकायत की है कि कांग्रेस और पंजाब में उसकी सरकार मुख्तार अंसारी को खुला संरक्षण दे रही है। उत्तर प्रदेश की विभिन्न अदालतों से अंसारी को तलब किया जा रहा है लेकिन पंजाब सरकार कोई ना कोई बहाना बनाकर उन्हें पेशी पर नहीं भेज रही है।

यह भी पढ़े | GoAir Sexual Harassment Case: गोएयर की जांच में यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गए वरिष्ठ कार्यकारी, एयरलाइन ने जांच की शुरू.

उन्होंने आरोप लगाया "कांग्रेस और उसके नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बेहद निर्लज्जता से अंसारी के साथ खुलकर खड़ी है। यह बात कोई भी नहीं मानेगा कि यह सब कुछ प्रियंका और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जानकारी के बगैर हो रहा है।"

भाजपा विधायक ने प्रियंका को लिखे पत्र में कहा "मीडिया के माध्यम से मुझे पता चला है कि जब उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ियां मुख्तार अंसारी को लेने गईं तब पंजाब सरकार ने उसे बचाने के लिए तीन महीने का बेड रेस्ट दे दिया। आप खुद भी एक महिला हैं। ऐसे में मेरा आपसे विनम्रता से सवाल है कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं?"

इस बीच, मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी ने भाजपा विधायक अलका के इस पत्र को मुख्तार की हत्या की साजिश का सुबूत बताते हुए '' से कहा कि मुख्तार भाजपा विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह के खिलाफ वर्ष 2001 में इलाहाबाद में दर्ज हमले के एक मुकदमे में वादी और गवाह हैं। अब इस मामले में गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। चूंकि सरकार सिंह को बचाना चाहती है, इसलिये मुख्तार को गवाही देने से रोकने के लिये उन्हें उत्तर प्रदेश बुलाकर उनकी हत्या करवाना चाहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\