एजेंसी न्यूज

BJP विधायक ने कानून मंत्रालय को पत्र लिखकर 'डीपफेक' के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजेश्वर सिंह ने 'डीपफेक' और जाली वीडियो पर लगाम लगाने के लिए एक शक्तिशाली कानून और कड़े नियमों की मांग की तथा कहा कि ऐसी चीजों में देश के भीतर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अशांति पैदा करने की क्षमता है.

BJP  विधायक ने कानून मंत्रालय को पत्र लिखकर 'डीपफेक' के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की
Photo Credits ANI

लखनऊ, 18 नवंबर : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजेश्वर सिंह ने 'डीपफेक' और जाली वीडियो पर लगाम लगाने के लिए एक शक्तिशाली कानून और कड़े नियमों की मांग की तथा कहा कि ऐसी चीजों में देश के भीतर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अशांति पैदा करने की क्षमता है.

वर्तमान में विधायक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व अधिकारी और वकील राजेश्वर सिंह ने हाल ही में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) टूल और स्मार्ट सॉफ्टवेयर के गलत उपयोग से मौलिक अधिकारों के लिए खतरे सहित विभिन्न जोखिमों के बारे में अवगत कराया. पत्र में उन्होंने 'डीपफेक' और जाली वीडियो को महिलाओं की गरिमा, राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता, प्रेस की स्वतंत्रता और बड़े पैमाने पर समाज के लिए खतरा करार दिया है. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी व्यक्ति पर मामला दर्ज

सिंह ने पत्र में कहा, ''मैं वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से जाली वीडियो बनाकर व्यक्तियों की प्रतिष्ठा को खराब करने के उद्देश्य जैसे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए विधायी ढांचे को फिर से तैयार करने की आकस्मिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह पत्र लिख रहा हूं. इस तरह के जाली वीडियो लोगों के उन मौलिक सिद्धांतों का उल्लंघन हैं, जो भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निजता के अधिकार की गारंटी प्रदान करते हैं.'' उन्होंने लिखा, ''इसका राष्ट्र के लोकतांत्रिक और सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने को लेकर गहरा प्रभाव हो सकता है.''

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).