देश की खबरें | गेहूं खरीद केन्द्र बंद होने के विरोध में धरने पर बैठे भाजपा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गेहूं खरीद केन्द्र बंद होने के विरोध में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को क्रय केंद्र परिसर में धरने पर बैठ गये।

Corona

बलिया (उत्तर प्रदेश), 27 मई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गेहूं खरीद केन्द्र बंद होने के विरोध में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को क्रय केंद्र परिसर में धरने पर बैठ गये।

बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालन आदेश के बाद भी उनके विधानसभा क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र लगभग चार दिनों से बंद है।

सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार जिलाधिकारी से कहा, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक क्रय केंद्र का संचालन शुरू नहीं होता तब तक वह क्रय केंद्र पर ही बैठे रहेंगे।

सिंह ने आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी भाजपा सरकार को बदनाम कर रहे हैं और यह दुख की बात है कि भाजपा की सरकार होते हुए भी क्रय केंद्र बंद है।

उन्होंने फेसबुक पर हैप्पी सिंह नामक व्यक्ति की एक पोस्ट साझा की है, जिसने लिखा है कि बैरिया विधानसभा का क्रय केंद्र तीन दिन से बंद है और बारिश में सभी किसानों का अनाज खुले आकाश के नीचे रखा हुआ है जिससे किसान बेहद परेशान हैं।

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के धरने को लेकर उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने सफाई देते हुए कहा है कि सोनबरसा के गेंहू क्रय केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं जाना चाहता ।

उन्होंने बताया कि केंद्र पर कार्यरत एक कर्मचारी कोविड संक्रमित हो गया है तथा एक कर्मचारी घायल है। तीन अन्य कर्मचारी कार्य करने के लिए तैयार नहीं हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\