देश की खबरें | भाजपा विधायक ने मिलाया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सुर में सुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘फटी जींस’ को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान के बाद उत्तर प्रदेश की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिलाओं और पुरुषों, दोनों को मर्यादित वस्त्र ही पहनने चाहिए।

बलिया (उत्तर प्रदेश), 18 मार्च ‘फटी जींस’ को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान के बाद उत्तर प्रदेश की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिलाओं और पुरुषों, दोनों को मर्यादित वस्त्र ही पहनने चाहिए।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महिलाएं और बेटियां परिवार की प्रतिष्ठा होती हैं और इसे बनाए रखने के लिए मर्यादा में रहना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पशु और इंसान में बुनियादी फर्क यही होता है कि इंसान अंगों को ढक कर मर्यादित तरीके से रहता है जबकि जानवर नग्न अवस्था में।

भाजपा विधायक ने कहा कि पुरुष और महिलाओं को ऐसा वस्त्र पहनना चाहिए जिससे उनके ”सभ्य और सुशील होने का एहसास झलके और वे बेहूदा ना लगे”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के “फटी जींस पहनने” को लेकर दिए गए बयान के बाद शिवसेना सांसद स्वाति चतुर्वेदी तथा कुछ अन्य महिला नेताओं द्वारा रावत का विरोध किए जाने पर सुरेंद्र सिंह ने तंज करते हुए कहा कि “संस्कारित व्यक्ति से ही सही टिप्पणी की उम्मीद की जा सकती है।”

गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने हालिया बयान में कहा है कि महिलाओं को “फटी हुई जींस” पहने देखकर उन्हें हैरानी होती है। उनके मन में सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी