एजेंसी न्यूज

Maharashtra: महाराष्ट्र में भाजपा विधायक को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिली

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने पुलिस को बताया कि उन्हें 30 लाख रुपये रंगदारी देने का एक संदेश मिला है, जिसमें अज्ञात बदमाशों ने रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: महाराष्ट्र में भाजपा विधायक को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिली
(Photo Credits: Twitter)

पुणे, 6 अप्रैल : महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने पुलिस को बताया कि उन्हें 30 लाख रुपये रंगदारी देने का एक संदेश मिला है, जिसमें अज्ञात बदमाशों ने रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि पिंपरी चिंचवड़ के भोसरी के विधायक महेश लांडगे की शिकायत के अनुसार, उनके कार्यालय के ‘हेल्पलाइन नंबर’ पर व्हाट्सएप के माध्यम से चार अप्रैल को धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ.

भोसरी थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विधायक की शिकायत के अनुसार, पैसे नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई. हमने जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.’’ यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर नल योजना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की, नल कनेक्शन देने के मामले में राजस्थान को भी पछाड़ा

हाल में, पुणे के भाजपा नेता गणेश बिडकर ने भी 25 लाख रुपये की रंगदारी और मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली थी . इसके बाद उन्होंने भी मामले में शिकायत दर्ज कराई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2023 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).