देश की खबरें | इंदौर के भाजपा विधायक रमेश मैंदोला कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर के भाजपा विधायक रमेश मैंदोला सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 28 दिसंबर इंदौर के भाजपा विधायक रमेश मैंदोला सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती मैंदोला की हालत फिलहाल स्थिर है।

शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-दो की विधानसभा में नुमाइंदगी करने वाले मैंदोला, मध्यप्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से पहले वह राजनीतिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय थे। उन्होंने पड़ोसी धार जिले के नालछा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कार्यक्रम में 25 दिसंबर को कृषकों को संबोधित किया था।

इससे पहले, भाजपा की एक अन्य स्थानीय विधायक और शहर की पूर्व महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ (59) 22 दिसंबर को कोविड-19 की जद में पाई गई थीं। उन्हें उनके घर में पृथक-वास में रखा गया है।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 27 दिसंबर तक महामारी के कुल 54,203 मरीज मिले हैं। इनमें से 863 मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी