देश की खबरें | महिला पार्षदों के साथ हाथापाई के बाद विवादों में घिरे भाजपा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में भाजपा विधायक सिद्दू सावड़ी एक वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गए हैं, जिसमें वह महालिंगपुर टाउन नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहीं महिला पार्षदों के साथ कथित रूप से हाथापाई करते दिख रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 12 नवंबर कर्नाटक में भाजपा विधायक सिद्दू सावड़ी एक वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गए हैं, जिसमें वह महालिंगपुर टाउन नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहीं महिला पार्षदों के साथ कथित रूप से हाथापाई करते दिख रहे हैं।

राज्य की कांग्रेस इकाई ने अपने ट्वीटर हैंडल पर घटना का वीडियो डाला है।

यह भी पढ़े | युवाओं के भाग्य विधाता बने CM योगी! 1438 नए इंजीनियर्स को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- योग्यता ही है सबकुछ.

मिली जानकारी के अनुसार घटना नौ नवंबर को बागलकोट जिले में हुई जिसमें तेराडाल सीट से विधायक सवाड़ी ने कथित रूप से भाजपा पार्षदों सविता हुर्राकडली, गोदावरी और चांदनी नाइक के साथ हाथापाई की।

ये महिलाएं कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। भाजपा ने इन पार्षदों को टिकट देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद इन्होंने कांग्रेस सदस्यों के समर्थन से महालिंगपुर टाउन नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने का फैसला किया।

यह भी पढ़े | PUBG Mobile India की वापसी का कंपनी ने किया ऐलान, खास भारतीय मार्केट के लिए होगा यह नया गेम.

ये महिलाएं जब अपने नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही थीं, तो सावड़ी ने कथित रूप से उन्हें नगर परिषद भवन में प्रवेश करने से रोका। जल्द ही अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी सावड़ी के साथ आ गए और कथित रूप से उन्हें पीटने लगे।

हाथापाई के दौरान सावड़ी ने कथित रूप से सविता को जमीन पर गिरा दिया।

सावड़ी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं और उन्हें धक्का देना और हाथापाई करना उनके संस्कार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी छवि खराब करने के लिये बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार उसने खुद ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है क्योंकि हिंसा में शामिल लोगों ने पुलिस की मौजूदगी को अनदेखा किया।

पुलिस ने कहा कि किसी भी महिला ने शिकायत नहीं दी है।

राज्य की कांग्रेस इकाई ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ''तेराडाल से विधायक सिद्दू सावड़ी द्वारा नगर चुनावों के दौरान महिलाओं पर हमला किया जाना पूरे राज्य के लिये शर्म की बात है।''

पार्टी ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और गृह मंत्री बसावराज बोम्मई से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\