एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा विधायक ने वधावन बंदरगाह का नाम सावरकर के नाम पर रखने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक निरंजन दावखरे ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित वधावन बंदरगाह का नाम स्वतंत्रता सेनानी और हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर रखने की मांग की।

देश की खबरें | भाजपा विधायक ने वधावन बंदरगाह का नाम सावरकर के नाम पर रखने की मांग की

पालघर, छह फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक निरंजन दावखरे ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित वधावन बंदरगाह का नाम स्वतंत्रता सेनानी और हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर रखने की मांग की।

इस बंदरगाह का निर्माण कार्य अभी जारी है।

विधान परिषद के सदस्य ने यहां एक विज्ञप्ति में दावा किया कि जिला योजना समिति की बैठक में उनके प्रस्ताव को ‘सकारात्मक प्रतिक्रिया’ मिली। बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र के वन मंत्री और पालघर के संरक्षक मंत्री गणेश नाइक ने की।

दावखरे ने स्थानीय मुद्दों को भी उठाया, जिसमें आग में झुलसने वाले लोगों के विशेष उपचार के लिए निर्मित ‘मैनर बर्न सेंटर’ भी शामिल है, जो चिकित्सा अधिकारियों की कमी के कारण बंद पड़ा है।

उन्होंने दहानू के मलयान में जिला परिषद मराठी स्कूल में शौचालयों की मरम्मत की आवश्यकता की भी बात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).