देश की खबरें | भाजपा विधायक ने सोशल मीडिया पर फर्जी संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई संबंधी पुलिस के आदेश को दी चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा जारी एक आदेश के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

जियो

मुंबई, 28 मई भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा जारी एक आदेश के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

मुंबई भाजपा इकाई के अध्यक्ष लोढा ने मंगलवार को दायर अपनी याचिका में कहा कि पुलिस द्वारा 23 मई को जारी किया गया आदेश दुर्भावनापूर्ण है और इसका उद्देश्य कोविड-19 महामारी की स्थिति में सरकार की निष्क्रियता की आलोचना पर प्रतिबंध लगाना है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: 24 घंटे के भीतर 131 पुलिसकर्मी COVID-19 से संक्रमित, राज्य में 2095 पॉजिटिव- अब तक 22 लोगों मौत.

याचिका में कहा गया है कि यह आदेश मनमाना, अनुचित और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

पुलिस उपायुक्त (संचालन) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर गलत, फर्जी सूचना फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Symptoms in Sambit Patra: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण, अस्पताल में भर्ती.

यह आदेश आठ जून तक लागू रहेगा।

यह भी कहा गया है कि किसी भी सोशल मीडिया समूह के एडमिन को समूह में प्रसारित किसी भी गलत सामग्री या गलत संदेशों के प्रसार के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी माना जाएगा।

याचिका में कहा गया है कि पिछले कुछ हफ्तों में महाराष्ट्र में महामारी स्थिति को सही ढंग से नियंत्रित करने में राज्य सरकार की अक्षमता को उजागर किया गया है। सरकार को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

इस आदेश को खारिज करने के लिए दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।

याचिका में कहा गया है कि नागरिकों ने अब सोशल मीडिया पर अपनी राय और विचार रखना शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\