देश की खबरें | जम्मू में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एनपीपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) के एक वरिष्ठ नेता की कथित ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी को लेकर उत्तेजित भाजपा महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां प्रतिद्वंद्वी पार्टी के कार्यालय पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 12 दिसम्बर नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) के एक वरिष्ठ नेता की कथित ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी को लेकर उत्तेजित भाजपा महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां प्रतिद्वंद्वी पार्टी के कार्यालय पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया।

एनपीपी ने गांधी नगर में उसके कार्यालय में ‘‘तोड़फोड़’’ की निंदा की और दोषियों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: 48 घंटे में निकल सकता है किसान आंदोलन का समाधान, आज खूब हुई माथापच्ची.

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एनपीपी के अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया की उस कथित ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियों को लेकर विरोध जता रही थी जो उन्होंने हाल में उधमपुर में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार के दौरान एक भाजपा नेता के खिलाफ की थी।

भाजपा महिला कार्यकर्ता एनपीपी के कार्यालय में घुस गईं लेकिन सभी दरवाजें अंदर से बंद थे। कार्यालय परिसर से जाने से पहले उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े | Tirupati Balaji Temple: 8 महीने बाद बूढ़े, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए तिरुपति मंदिर दर्शन फिर शुरू.

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष संजीता डोगरा ने कहा, ‘‘मनकोटिया ने उधमपुर में एक चुनावी रैली के दौरान पार्टी नेता के खिलाफ ‘नचनिया और मुजरा करने वाली’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके देश की महिलाओं को ठेस पहुंचाई थी।’’

महिलाओं के खिलाफ उनकी ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियों के लिए मनकोटिया की निंदा करते हुए डोगरा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से इस मामले पर गंभीरता से गौर करने और पुलिस को मनकोटिया के खिलाफ मामला दर्ज करने और गिरफ्तार करने के निर्देश देने की अपील की।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा ने जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष मनकोटिया के खिलाफ एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

इस बीच एनपीपी की महासचिव मंजू सिंह ने एक बयान में कानून अपने हाथ में लेने के लिए भाजपा की निंदा की और कहा कि उनके ‘‘आपराधिक कृत्यों’’ के लिए उनसे कानून के तहत निपटा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में संपत्ति और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का अवैध रूप से कार्यालय में घुस जाना बेहद आपत्तिजनक तथा निंदनीय है और साथ ही यह कानून का उल्लंघन भी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी