देश की खबरें | भाजपा ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ नीति के कारण कस्बा पेठ विस उपचुनाव हारी: उद्धव ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ नीति की वजह से कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पराजित हुई है।

मुंबई, दो मार्च शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ नीति की वजह से कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पराजित हुई है।

महाराष्ट्र के पुणे शहर की यह सीट भाजपा का गढ़ थी, लेकिन वह इस पर अपना कब्जा बरकरार रखने में विफल रही। बृहस्पतिवार को उपचुनाव के नतीजों में उसके उम्मीदवार हेमंत रसाने को पराजय का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने शिकस्त दी है।

कस्बा पेठ सीट पर भाजपा 28 साल से जीत दर्ज करती आई थी। पुणे से मौजूदा भाजपा सांसद गिरीश बापट ने 2019 तक पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

चुनाव परिणामों पर पत्रकारों से बात करते हुए, ठाकरे ने कहा, "मुझे खुशी है कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार ने कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। यह भाजपा की इस्तेमाल करो और फेंको नीति का परिणाम है। उन्होंने हमारे साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया और अब दिवंगत विधायक मुक्ता तिलक के परिवार के एक सदस्य को भी टिकट नहीं दिया।”

साल 2019 में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर तिलक ने सीट जीती थी। दिसंबर 2022 में कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा विपक्षी नेताओं को राष्ट्र विरोधी कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने कहा, "विपक्षी नेताओं को (रविवार को विधानमंडल सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित चाय पार्टी के लिए) मुख्यमंत्री ने स्वयं आमंत्रित किया था। यदि विपक्षी दलों ने चाय पार्टी में शिरकत की होती क्या तब भी वह उन्हें राष्ट्र विरोधी कहते?"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड