देश की खबरें | भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल से मुलाकात की, सरकार बनाने का दावा पेश किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने बुधवार शाम उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
नयी दिल्ली, 19 फरवरी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने बुधवार शाम उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
उनके साथ भाजपा पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ के अलावा नगर भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत और प्रवीण खंडेलवाल भी थे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा भी राज निवास में मौजूद थे।
पचास वर्षीय गुप्ता को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया।
गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष और नगर निगम पार्षद रह चुकी हैं। वह सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
गुप्ता के नेतृत्व में नयी भाजपा सरकार बृहस्पतिवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ लेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)