देश की खबरें | भाजपा विधान पार्षद राम शिंदे ने परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद राम शिंदे ने बुधवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
नागपुर, 18 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद राम शिंदे ने बुधवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
चुनाव बृहस्पतिवार को होंगे और अगर शिंदे निर्वाचित होते हैं तो राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में शीर्ष पीठासीन अधिकारी का पद भाजपा के पास होगा।
पिछले सप्ताह भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर को 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता रामराजे नाइक-निंबालकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सात जुलाई 2022 से परिषद अध्यक्ष का पद रिक्त है।
नामांकन दाखिल करते समय शिंदे के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा नेता अजित पवार, भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले और पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल मौजूद थे।
शिंदे आठ जुलाई 2022 को राज्य विधान परिषद के सदस्य बने थे। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस सरकार (2014-19 तक) में मंत्री के रूप में कार्य किया था।
शिंदे 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करजात जामखेड विधानसभा सीट पर राकांपा (एसपी) नेता रोहित पवार से मामूली अंतर से हार गए थे। पवार ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें हराया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2024 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

