देश की खबरें | भाजपा नेताओं ने लोकसभा में दिये राहुल गांधी के भाषण को लेकर कटाक्ष किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने संसद में दिये राहुल गांधी के भाषण में ‘‘एकलव्य की तपस्या’’ सहित अन्य टिप्पणियों को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता पर तंज कसा।
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने संसद में दिये राहुल गांधी के भाषण में ‘‘एकलव्य की तपस्या’’ सहित अन्य टिप्पणियों को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता पर तंज कसा।
भाजपा प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा और पार्टी के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने गांधी के भाषण के वीडियो के कुछ अंश ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कटाक्ष किया।
लोकसभा में गांधी ने गुरु द्रोणाचार्य और एकलव्य की गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे एकलव्य का अंगूठा कटा था, उसी तरह सरकार पूरे देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है।
गांधी की टिप्पणियों को लेकर पात्रा ने कहा कि ‘‘ऐसा ज्ञान जॉर्ज सोरोस से आता है।’’
मालवीय ने कहा, ‘‘वे (राहुल गांधी) निर्विवाद रूप से गलतियों के बादशाह हैं।’’ सदन में गांधी के भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हंसते हुए देखे गए।
गांधी ने दावा किया कि हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर ने संविधान के बारे में कहा था कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

