एजेंसी न्यूज

UP- उत्तराखंड, गोवा में सरकार गठन की कवायद के बीच पीएम मोदी से मिले अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में सरकार गठन को लेकर जारी कवायद के बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

UP- उत्तराखंड, गोवा में सरकार गठन की कवायद के बीच पीएम मोदी से मिले अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह
पीएम मोदी, अमित शाह. जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह (Photo Credits FB)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में सरकार गठन को लेकर जारी कवायद के बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की. प्रधानमंत्री आवास पर हो रही इस बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष भी शामिल हुए.  पिछले दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की थी जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई.

मणिपुर में भाजपा ने एक बार फिर एन बिरेन सिंह पर भरोसा जताया है और उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। वह फिर से राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उत्तराखंड में सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. देहरादून में होने वाली इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी सह पर्यवेक्षक के रूप में शिरकत करेंगे.

उत्तराखंड में भाजपा ने लगातार दो चुनाव जीत कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की लेकिन इस पहाड़ी राज्य में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से चुनाव हार गए हैं. यह भी पढ़े:  BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योगी आदित्यनाथ, अन्य नेताओं के साथ यूपी में सरकार गठन पर चर्चा की

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और गोवा में प्रमोद सावंत का फिर से मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा, यह पेंच अभी तक फंसा हुआ है. क्योंकि केशव प्रसाद मौर्य को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. वह निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री थे. ऐसा माना जा रहा है कि अगले सप्ताह पार्टी तीनों राज्यों में सरकार गठन की प्रक्रिया को पूरी कर लेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2022 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).