देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं ने नड़डा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के 60वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवा दल उनके कुशल एवं प्रेरक नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के 60वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवा दल उनके कुशल एवं प्रेरक नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’’

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: निचले इलाकों में चक्रवात बुरेवी को देखते हुए NDRF की तीन टीमें पहुंचीं तिरुनेलवेली: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं ने भी नड्डा को शुभकामनाएं दीं। नड्डा का पैतृक स्थल हिमाचल प्रदेश है। उनका जन्म 1960 में पटना में हुआ था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होकर आगे बढ़ रही है। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।’’

यह भी पढ़े | Bhopal Gas Tragedy 36th Anniversary: भोपाल गैस पीड़ितों में देखी जा रही है मोटापा की समस्या, थायरॉयड संबंधित बीमारियों की दर 1.92 गुणा बढ़ी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह एक मेहनती नेता हैं, जिन्हें अपनी शानदार संगठनात्मक कुशलता के लिए जाना जाता है। देश के हर कोने में पार्टी को मजबूत करने के प्रति उनका जुनून वास्तव में प्रेरणादायी है। मैं कामना करता हूं कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’’

नड्डा पहले आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी और बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य के तौर पर छात्र एवं युवा राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े थे।

उन्हें बाद में हिमाचल में विधायक चुना गया, जहां उन्होंने मंत्री के रूप में सेवाएं दीं।

एक अनुभवी संगठनात्मक नेता नड्डा 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें