तिरुवनंतपुरम, 15 अप्रैल ईस्टर डे पर ईसाइयों के घरों पर ‘स्नेह यात्रा’ करने के बाद केरल में भाजपा नेताओं ने इस अल्पसंख्यक समुदाय को रिझाने का प्रयासों को जारी रखते हुए शनिवार को विशु के मौके पर ईसाई समुदाय लोगों के लिए जलपान की मेजबानी की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल के भाजपा मामलों के प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष वी वी राजेश के घर पर जलपान पर आयोजित एक बैठक में हिस्सा लिया।
उन्होंने प्रभावशाली ईसाई समुदाय के दो पादरियों को शॉल भेंट किया और उनके साथ जलपान ग्रहण किया।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा के स्थानीय नेतृत्व की पहल पर अन्य जिलों में भी इस तरह के जलपान कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस कदम को 2024 के आम चुनाव से पहले ईसाइयों को रिझाने के प्रयास के तहत उनके साथ नजदीकी कायम करने की भाजपा की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। ।
जावडेकर ने बाद मे कहा कि भारत विविधता से भरी भूमि है और देश का मूलमंत्र ‘‘जीओ ओर जीने दो’’ है।
उन्होंने कहा, ‘‘ धरती पर, यह कुछ उन देशों में एक है जहां सभी लोग एवं धर्म रहते हैं और मिलकर उत्सव मनाते हैं। आज विशु है इसलिए हम सभी यहां हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY