देश की खबरें | पलामू में भाजपा नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आक्रोश में सड़क जाम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मनातू मंडल के अध्यक्ष प्रमोद सिंह का शव बृहस्पतिवार को पेड़ पर फंदे से लटकता मिला ।
मेदिनीनगर, 27 अप्रैल झारखंड के पलामू जिले में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मनातू मंडल के अध्यक्ष प्रमोद सिंह का शव बृहस्पतिवार को पेड़ पर फंदे से लटकता मिला ।
इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उनलोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुये सेमरी—मनातू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया ।
घटना की पुष्टि करते हुए पलामू के लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आलोक कुमार टूट्टी ने बताया कि प्रमोद सिंह बुधवार की शाम पांच बजे घर से निकले थे और लापता हो गए थे।
उन्होंने बताया कि गांव में ही उनकी बाइक मिली जबकि उनका शव सुनसान इलाके में आज सुबह पेड़ से लटकता मिला ।
उन्होंने बताया कि प्रमोद के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सेमरी—मनातू मुख्य पथ को जाम कर दिया है।
हत्या और सड़क जाम की सूचना मिलने पर एसडीपीओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने—बुझाने का प्रयास किया ।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस अगर समय पर कार्रवाई करती तो प्रमोद सिंह की जान बच सकती थी।
पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी जो सकती है लेकिन पुलिस पूरे मामले की हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)