देश की खबरें | भाजपा नेता स्वच्छंद होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्‍तारुढ़ भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे स्वच्छंद होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

लखनऊ, 12 जून समाजवादी पार्टी (सपा) अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्‍तारुढ़ भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे स्वच्छंद होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘सपा प्रमुख लगातार झूठ और भ्रम के एजेंडे से जनता के बीच पैठ बनाने का असफल प्रयास कर रहे हैं।’’

सपा मुख्‍यालय से जारी एक बयान में यादव ने आरोप लगाया कि ''भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम है। मुख्यमंत्री जी का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं रह गया है। इसीलिए भाजपा नेता स्वच्छंद होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।''

उन्‍होंने कहा कि ''सत्ता के अहंकार में चूर भाजपाइयों को अब भाजपा नेतृत्व भी अनुशासन में रखने में असहाय साबित हो रहा है।''

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने बस्‍ती, आगरा, झांसी, कन्‍नौज, हरदोई समेत कई जिलों में भाजपा नेताओं के विवाद का उदाहरण दिया और कहा कि कन्नौज में भाजपा सांसद द्वारा चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारे जाने का मामला खूब चर्चित हुआ।

उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई, लेकिन सरकारी सुरक्षा में रहने वाले सांसद का पता स्थानीय पुलिस ढूंढ़ नहीं पाई।

यादव ने कहा कि खाकी और पार्टी को शर्मसार करने वाली इस घटना पर सरकार और भाजपा नेतृत्व की नज़र ही नहीं गई।

उन्होंने कहा कि भाजपाई सत्ता के नशे में धुत हो चुके हैं और अब जनता से उनके रिश्ते नहीं रह गए हैं। वे मनमर्जी और तानाशाही से सत्ता चला रहे हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि सत्ता का अहंकार ज्यादा नहीं चलता है और लोकतंत्र में जनता ही सब कुछ होती है।

यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में प्रदेश की जनता को जब भी मतदान का मौका मिलेगा वह भाजपाइयों के एक-एक जुल्म का पूरा हिसाब करेगी।

सपा प्रमुख पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने 'पीटीआई-' से कहा, ''श्रीमान अखिलेश यादव के आरोप बेबुनियाद और खोखले हैं। सपा लगातार भ्रम व झूठ के एजेंडे से जनता के बीच पैठ बनाने की असफल कोशिश कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\