देश की खबरें | भाजपा नेता सुशील मोदी ने नीतीश को वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘फ्यूज्ड बल्ब’ करार दिया और उन्हें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘फ्यूज्ड बल्ब’ करार दिया और उन्हें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

बिहार के मुख्यमंत्री के इस महीने के अंत में वाराणसी में रैली करने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सदस्य मोदी ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार एक फ्यूज्ड बल्ब हैं, जो टिमटिमा सकता हैं, लेकिन कभी रोशनी नहीं फैला सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवारों को नहीं जिता सके... उनका प्रभाव उनके राज्य तक ही सीमित है। वह अखिलेश यादव की वजह से रैली कर रहे हैं... हिम्मत हो तो नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लडि़ये। अरविंद केजरीवाल लड़ने आए और भाग गए।’’

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से सांसद हैं।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की कोई ‘विश्वसनीयता’ नहीं है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को आधुनिक ‘कामसूत्र’ का निर्माता बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार की कोई विश्वसनीयता नहीं है, वह क्या भूमिका निभाने जा रहे हैं? बिहार में भी उनकी कोई भूमिका नहीं बची है। सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका उस दिन खत्म हो गई जब उन्होंने बिहार विधानसभा में महिलाओं का अपमान किया और कामसूत्र के नए निर्माता बन गए।’’

इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह अगली बार भी चुने जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में बिहार के मुख्यमंत्री की रैली के बारे में पूछे जाने पर झा ने कहा, ‘‘क्या वह (नीतीश कुमार) अपराध कर रहे हैं?

क्या प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के मालिक हैं? एक जन प्रतिनिधि एक जन प्रतिनिधि होता है... इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह अगली बार चुने जाएंगे। नीतीश जी एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं... कोई भी आम नागरिक वाराणसी जा सकता है।’’

नीतीश कुमार 24 दिसंबर को वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\